Banana Face Pack: केला सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। केले में पोटैशियम पाया जाता है जो स्किन को मॉइस्चराज करने में मदद करता है। इससे मुहांसो की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। स्किन में चमक आती है।
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
केला झुर्रियों को कम करता है और स्किन को जवान रखता है। चेहरे पर केला लगाने से डार्क सर्कल कम होते है। अगर केला को बालों में लगाने से बाल लंबे, घना और खूबसूरत बना सकता है।
इसके लिए केले को पीस लें। इसमें दही मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन लगा कर बीस मिनट तक छोड़ दें। इसे गुनगुने पानी से धो लें। केला और दही दोनो स्किन को सॉफ्ट होती है।
इसके अलावा केले को पीस कर इसमें एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच नीम का पाउडर मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। पंद्रह से बीस मिनट तक लगा रहने दें। फिर धो लें। इससे पिंपल्स से छुटकारा मिलता है।