Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Argentina Earthquake : अर्जेंटीना सीमा के पास चिली में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

Argentina Earthquake : अर्जेंटीना सीमा के पास चिली में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

By अनूप कुमार 
Updated Date

Argentina Earthquake :अर्जेंटीना की सीमा के पास उत्तरी चिली में बृहस्पतिवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान

यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप चिली के समयानुसार रात नौ बजकर 51 मिनट पर 117 किलोमीटर गहराई में आया। इसका केंद्र चिली के सैन पेड्रो डी अटाकामा से 45 किलोमीटर (28 मील) दक्षिण-पूर्व में था। चिली प्रशांत महासागर में तथाकथित ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

Advertisement