Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Arjun Tendulkar Viral Video: लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच से पहले अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा

Arjun Tendulkar Viral Video: लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच से पहले अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Arjun Tendulkar Viral Video: आईपीएल 2023 में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच बेहद ही अहम है। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने बड़ा खुलासा किया है। अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है। सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जांएट्स ने वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर कह रहे हैं कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया।

पढ़ें :- BCCI ने पहलगाम हमले के बाद SRH बनाम MI मैच पर लिया बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला

बता दें कि, लखनऊ सुपर सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Supergiants) ने सोमवार रात 8 बजे अर्जुन का एक वीडियो ट्वीट करके यह जानकारी दी। वीडियो में अर्जुन खुद बता रहे हैं कि एक दिन पहले उनके हाथ में एक कुत्ते ने काट लिया है। अर्जुन लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Supergiants) के खिलाड़ी यदुवीर सिंह को यह जानकारी दे रहे हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि किसी पालतू कुत्ते ने खेलते समय अर्जुन को काट लिया है। लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। किसी साथी खिलाड़ी का इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

पढ़ें :- SRH vs MI Pitch Report: हैदराबाद में किसका रहेगा दबदबा? जानें- एसआरएच बनाम एमआई मैच की पिच रिपोर्ट

क्यों दोनों टीमों के लिए अहम है यह मैच?
मुंबई इंडियंस की बात करें तो यह टीम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। अब तक रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.।वहीं, लखनऊ सुपर जांएट्स (Lucknow Super Supergiants) प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। अब तक लखनऊ सुपर जांएट्स ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

 

Advertisement