1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक मई को बीएसए कार्यालय पर गरजेंगे शिक्षक,बनी रणनीति

एक मई को बीएसए कार्यालय पर गरजेंगे शिक्षक,बनी रणनीति

एक मई को बीएसए कार्यालय पर गरजेंगे शिक्षक,बनी रणनीति

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज की बैठक जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में शिक्षक भवन में हुई। बैठक में सभी ब्लाकों के अध्यक्ष मंत्री,तहसील प्रभारी,सह प्रभारी व जिला कार्य समिति, संयुक्त कार्यसमिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर एक मई को बीएसए कार्यालय पर धरना करने का निर्णय लिया गया।

पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा

जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के क्रम में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं संबंधी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर एक मई को पूरे प्रदेश के बीएसए कार्यालय पर 12 बजे से 4 बजे तक विशाल धरना और ज्ञापन देने का कार्यक्रम निर्धारित है। उसी क्रम में महराजगंज में भी सभी शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एक मई को धरना देंगे। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि एक अप्रैल2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाली,1अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञापन भर्ती व 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के पुरानी पेंशन बहाली के लिए आदेश,शिक्षकों की पदोन्नति एवं चयन वेतनमान आदेश, विद्यालय समय 7 से 12 बजे करने ,शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण करने,मानव संपदा पोर्टल के मॉड्यूल को अपडेट करके शिक्षकों के समस्त आदेश ,चयन वेतनमान आदि को अपडेट करने ,जन्मप्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की वजह से नामांकन में आ रही समस्या का समाधान करने,एक अप्रैल 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों की सामूहिक बीमा कटौती को वापस करने और सामूहिक बीमा की धनराशि 10 लाख करने तथा दिव्यांग वाहन भत्ता स्वीकृत करने एवं पुनरीक्षित वाहन भत्ता लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों में रोष व्याप्त है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद शर्मा ने प्रदेश कार्यसमिति की 18 अप्रैल की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आगामी एक मई को सभी बीएसए कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन और ज्ञापन का कार्यक्रम निर्धारित किया है। जिसमें शत प्रतिशत की संख्या में शिक्षक पहुंच कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि बिना आंदोलन और संघर्ष के सरकार शिक्षकों को कुछ नहीं देगी। इसलिए सभी लोग संघर्ष के लिए कमर कस लें। एक मई को मजदूर दिवस के दिन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों का धरना प्रदर्शन और ज्ञापन का कार्यक्रम 12 बजे से 4 बजे तक होगा।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष मनौव्वर अली,जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र पांडेय,धन प्रकाश त्रिपाठी,हरीश शाही,संजय यादव ,अरविंद गुप्ता,वीरेंद्र सिंह,विजय प्रताप पांडेय,अलाउद्दीन खान,विजय यादव,देवेंद्र मिश्र मंत्रीगण मनोज वर्मा, धन्नू चौहान,राजेश यादव ,जगत सिंह, वीरेंद्र मौर्य,हरिश्चंद चौधरी ,चंद्र भूषण पटेल ,अनूप कुमार ,राजेश कुमार कार्यसमिति के सदस्य बालमुकुंद पाठक ,राकेश सिंह,अमरेंद्र प्रताप सिंह,आशीष सिंह,धीरज शाही,राजेश कुमार,दुर्गेश पांडेय,संजय पटेल,राजन गुप्ता,ऋषिकेश त्रिपाठी, तहसील प्रभारी डॉ सुधाकर राय ,नवीन शुक्ल,दिनेश मणि,सहप्रभारी विंध्याचल चौधरी,सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...