नई दिल्ली । नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को हरा दिया है। केजरीवाल को 3182 वोटों से हार मिली है। अरविंद केजरीवाल की हर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली की कालकाजी सीट से सीएम आतिशी (Delhi CM Atishi) जीत गई हैं। बीजेपी (BJP) के बड़बोले प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को चुनाव हरा दिया है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम एनालिसिस करेंगे और पता लगाएंगे कि चूक कहां रह गई?
जंगपुरा सीट पर आप के मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां से जीत दर्ज की है। इस सीट पर सिसोदिया और मारवाह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। लेकिन आखिरी राउंड की गिनती के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पिछले विधानसभा चुनाव यानी कि 2020 में सिसोदिया ने पटपड़गंज से चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार वह सीट बदलकर भी जीत दर्ज नहीं कर पाए। जंगपुरा सीट पर नतीजों के बाद मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हम 600 वोटों से पीछे रह गए। दिल्ली चुनाव परिणाम पर आप नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा है कि हम एनालिसिस करेंगे और पता लगाएंगे कि चूक कहां रह गई?