Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल की रिमांड पर फैसला सुरक्षित, कुछ देर में आ सकता है फैसला

Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल की रिमांड पर फैसला सुरक्षित, कुछ देर में आ सकता है फैसला

By शिव मौर्या 
Updated Date

Arvind Kejriwal : दिल्ली शराब घोटाल मामले में ईडी ने गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ ने आज विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, ईडी ने केजरीवाल को आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट इस मामले ईडी की रिमांड याचिका पर सुनवाई की। ईडी ने केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट में सबूतों का पुलिंदा पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

इससे पहले केजरीवाल ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली थी। अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस ले रहे हैं क्योंकि इसमें रिमांड से टकराव हो रहा है।

Advertisement