Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल, बोले- दिल्ली की जनता को तय करना है, उसे कौन सा मॉडल चुनना है?

अरविंद केजरीवाल, बोले- दिल्ली की जनता को तय करना है, उसे कौन सा मॉडल चुनना है?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली की जनता के पास दो मॉडल हैं। उन्होंने कहा कि पहला केजरीवाल मॉडल (Kejriwal Model) है। जहाँ जनता का पैसा जनता पर खर्च होता है और दूसरा है बीजेपी मॉडल (BJP Model) जहां जनता का पैसा उनके अमीर दोस्तों की जेब में जाता है। अब जनता को तय करना है, उसे कौन सा मॉडल चुनना है?

पढ़ें :- यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य का WhatsApp अकाउंट हैक कर साइबर ठगों ने ठग लिए 1.47 लाख रुपये

केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ भाजपा मॉडल (BJP Model)  है। जहां आपका पैसा अरबपति मित्रों को लोन के रूप में दिया जाता है और 2-3 साल बाद उसे माफ कर दिया जाता है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी मॉडल है जिसमें 24 घंटे बिजली, गरीबों को मुफ्त बिजली। 24 घंटे मुफ्त पानी, सबसे अच्छा और बढ़िया इलाज। ये आम आदमी पार्टी का कल्याण मॉडल है। भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग तरीकों से, अलग-अलग नेताओं के शब्दों के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी सरकार बनती है, अगर आप कमल का बटन दबाते हैं, तो दिल्ली में दी जा रही ये सारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी क्योंकि ये उनके मॉडल के खिलाफ है।

पढ़ें :- आर्थिक तंगी और पत्नी की बीमारी से तंग आकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेसवार्ता में एक और चुनावी वादा किया। उन्होंने कहा कि राजधानी में अगले पांच साल में सीवर की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी। दस साल में काफी क्षेत्रों में सीवर की लाइन बिछाई गई है। बचे हुए इलाकों में भी सुविधा पहुंचा दी जाएगी। सभी पुरानी पाइप लाइनों को युद्धस्तर पर बदला जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 1792 अनधिकृत कॉलोनियां हैं। इनमें 2015 से पहले विकास नहीं हो पा रहा था। कई अड़चनों को पार कर विकास कार्य शुरू किए गए। सीवर लाइन न होने पर पानी गलियों में बहता था। दस साल में सभी कॉलोनियों में बड़े स्तर पर सीवर लाइन डलवाई गई है। अगर आपके भी इलाके में सीवर की समस्या है तो घबराना मत। हम सरकार बनने के बाद सीवर पाइपलाइन बदल देंगे। सीवर की सफाई करवाएंगे, ताकि सभी को गंदगी से मुक्ति मिल सके।

Advertisement