Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल डाउन, मांगा चाय-बिस्किट, कोर्ट ने दी इजाजत

सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल डाउन, मांगा चाय-बिस्किट, कोर्ट ने दी इजाजत

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले (Delhi liquor Scam) से संबंधित मामले में जांच एजेंसी को मंगलवार को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को बुधवार को संबंधित ट्रायल कोर्ट में पेश करने की अनुमति मिल गई। सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में आज पेश किया गया। इसके बाद सीबीआई (CBI)  ने दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party’s National Convenor Arvind Kejriwal) को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने कहा कि उनका शुगर लेवल डाउन जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे चाय और बिस्किट लेना है। कोर्ट ने इजाजत दी। सीबीआई (CBI) ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है और हिरासत में लेकर उनसे शराब नीति को लेकर पूछताछ करना चाहती है। सीबीआई (CBI)  ने पांच दिन की कस्टडी मांगी है।

जांच एजेंसी ने बहुत पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया: केजरीवाल के वकील

केजरीवाल की ओर से अधिवक्ता विवेक जैन (Advocate Vivek Jain) ने कहा कि सीबीआई (CBI)  द्वारा पूछताछ के लिए आवेदन और पारित आदेश की आपूर्ति की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि यह सबसे संवेदनशील मामलों में से एक है जो न्यायशास्त्र के इतिहास और विकास में भी दर्ज किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि जांच एजेंसी ने बहुत पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया है। एक व्यक्ति एक मामले में हिरासत में है। यह स्थापित कानून है कि उसे दूसरे मामले में भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन हम यहां उचित प्रक्रिया के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि सुनवाई कल तक के लिए टाल दी जाए और दस्तावेजों को केजरीवाल की कानूनी टीम के साथ साझा किया जाए ताकि वे कल तक तैयार होकर आ सकें।

हर बार हमने टेस्ट पास किया है: सीबीआई

पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा
सीबीआई (CBI)  के वकील ने कहा कि यह बेवजह के आरोप है। हम यह काम चुनाव से पहले या चुनाव के दौरान कर सकते थे। हमने ऐसा नहीं किया। यह पूछताछ कोर्ट की अनुमति के बाद ही की गई। उन्होंने कहा कि मैं अपना काम कर रहा हूं, क्या यह दुर्भाग्यपूर्ण है? हर बार एजेंसी के बारे में यही कहा जाता है। हर बार हमने टेस्ट पास किया है।
Advertisement