नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा (18th Lok Sabha) के संसद सत्र के दूसरे दिन अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवाद पार्टी के सांसद के रूप में शपथ लिया। उसके बाद उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव अमर रहे, अखिलेश यादव जिंदाबाद व आंबेडकर साहब का संविधान जिंदाबाद जैसे नारे लगाए। जैसे ही फैजाबाद सांसद शपथ लेने के लिए उठे पूरा सदन ‘जय श्री राम’ के आह्वान से गूंज उठा।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के शपथ के लिए उठते ही 'जय श्री राम' के आह्वान से पूरी संसद गूंज उठी। #Ayodhya #rammandir #SP #UPNews pic.twitter.com/pWOdR2rY1k
— santosh singh (@SantoshGaharwar) June 25, 2024
अयोध्या को लेकर बताया एजेंडा
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
बीते दिन सदन के बाहर फैजाबाद सांसद ने अयोध्या के मतदाताओं को देवतुल्य बताते हुए कहा था कि मैं फैजाबाद के देवतुल्य मतदाताओं के उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। इसके साथ ही अयोध्या को लेकर अपने एजेंडे पर बातचीत की।
18वीं लोकसभा सत्र के दूसरे दिन जो सांसद बच गए थे उन्होंने शपथ ली। आज मंगलवार को भाजपा की हेमा मालिनी, रवि किशन, कांग्रेस के राहुल गांधी, अखिलेश यादव तमाम नेताओं ने सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की। इस दौरान जहां किसी के नारे ने संसद में हंगामा किया तो किसी ने वाहवाही लूटी।