Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्म और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने आशा भोसले के निधन में व्यक्त किया शोक

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्म और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने आशा भोसले के निधन में व्यक्त किया शोक

By हर्ष गौतम 
Updated Date

डिजिटल डेस्क:  भारत की सुर साम्राज्ञी आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। आशा भोसले ने 92 की उम्र में मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके जाने से भारतीय संगीत जगत ने अपनी सबसे अनमोल आवाज़ों में से एक खो दी। दशकों तक अपनी मधुर और बहुमुखी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले का निधन एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। उनके गीतों की गूंज न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई देती रही है। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है, प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति र्मुमु, राहुल गांधी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने आशा भोसले को भावपूर्ण ने श्रद्धांजलि दी है।

पढ़ें :- Video : संसद परिसर में पीएम मोदी और राहुल गांधी हुए आमने-सामने, दोनों नेता बातचीत करते आए नजर

पीएम मोदी ने भावुक शब्दों में दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उनके साथ की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उनकी आवाज़ ने भारतीय संस्कृति को दशकों तक समृद्ध किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि आशा जी की गायकी में एक कालातीत जादू था, जो हर पीढ़ी को जोड़ता रहा। पीएम ने यह भी कहा कि उनके साथ हुई मुलाकातों और बातचीत की यादें हमेशा दिल में रहेंगी। उन्होंने परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आशा भोसले के गीत आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।

राष्ट्रपति ने बताया- संगीत जगत में बड़ा खालीपन

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स में लिखा कि आशा भोसले का निधन संगीत की दुनिया में एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसे भर पाना मुश्किल है। राष्ट्रपति ने उनके लंबे और शानदार करियर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी आवाज़ से भारतीय संगीत को नई पहचान दी और एक पूरे युग को परिभाषित किया। उन्होंने यह भी कहा कि आशा भोसले न केवल एक महान कलाकार थीं, बल्कि उन्होंने अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जीते हुए लाखों लोगों को प्रेरित किया।

पढ़ें :- राका में अल्लू अर्जुन का लुक देख शाहरुख खान ने दिया बड़ा बयान, डायरेक्टर एटली ने फिल्म को बताया फिल्म को अपना ही हिस्सा

राहुल गांधी बोले- आवाज़ हमेशा अमर रहेगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आशा भोसले की कला और उनकी आवाज़ हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। उन्होंने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवी ने इसे “संगीत के बगीचे के सूना होने” जैसा बताया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आशा भोसले की आवाज़ ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और वह हमेशा करोड़ों दिलों में गूंजती रहेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके गीतों को कई पीढ़ियों ने सुना और उनकी गूंज हमेशा बनी रहेगी।

 

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
Advertisement