Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Asian Games 2026 : भारत के लिए मैराथन में 44 साल का सूखा खत्म, सावन बरवाल ने सिल्वर मेडल जीत रचा इतिहास

Asian Games 2026 : भारत के लिए मैराथन में 44 साल का सूखा खत्म, सावन बरवाल ने सिल्वर मेडल जीत रचा इतिहास

By Abhimanyu 
Updated Date

Sawan Barwal : जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारत के लिए मैराथन में 44 साल का इंतजार खत्म हो गया है। सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। बरवाल ने शनिवार तड़के 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड का समय निकाला, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनके इस प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित कराया है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मावंडिया समेत तमाम हस्तियों ने बधाई दी है।

पढ़ें :- पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में फिर चैंपियन बनी टीम इंडिया

शनिवार को एशियन गेम्स में पुरुषों की मैराथन फ़ाइनल में भारत के सावन बरवाल ने अपना अब तक का सबसे अच्छा समय निकालते हुए ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट में 44 साल बाद भारत को पोडियम फ़िनिश मिली है। भारत ने इस बड़े इवेंट में पिछली बार 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में मैराथन का मेडल जीता था। बरवाल ने 2:11:37 का समय लिया और जापान के गोल्ड मेडलिस्ट इचिताका यामाशिता (2:10:49) से 48 सेकंड पीछे रहे। चीन के पेइयू फेंग (2:12:13) ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

इस उपलब्धि पर देश के खेल मंत्री मनसुख मावंडिया ने एक्स पर लिखा, ‘भारत के लिए ऐतिहासिक सिल्वर मेडल! एशियन गेम्स मैराथन में मेडल के लिए भारत के 44 साल के इंतज़ार को खत्म करने पर सावन बरवाल को बधाई। उन्होंने पुरुषों की मैराथन में 2:11:37 का शानदार समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। पूरे देश को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बहुत गर्व है! #Cheer4Bharat’

Advertisement