Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asian Games 2026 : टीम इंडिया बड़े उलटफेर से बाल-बाल बची, जापान से जैसे-तैसे 2 रनों से जीता भारत

Asian Games 2026 : टीम इंडिया बड़े उलटफेर से बाल-बाल बची, जापान से जैसे-तैसे 2 रनों से जीता भारत

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में टीम इंडिया (Team India) मंगलवार को बड़े उलटफेर से बाल-बाल बच गई। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच (T20 match) में सांसें तब अटक गई थीं, जब टीम इंडिया 32 रन ही बना सकी थी। बारिश के कारण यह मैच पांच-पांच ओवर का हुआ था। भारत ने पांच ओवर में चार विकेट पर 32 रन बनाए थे।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश में देश विरोधी पोस्ट के आरोप में UP का युवक हिरासत में, केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर पुलिस की कार्रवाई जारी

भारत को शुरुआती तीन ओवरों में तीन झटके लगे थे। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें चार्ली हारा हिंजे ने अभिषेक शर्मा को शोमा सुगाया के हाथों कैच कराया। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में बेंजामिन इतो डेविस ने ईशान किशन को माकोतो के हाथों कैच कराया। ईशान तीन रन बना सके। श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 16 रन बनाकर पांचवें ओवर में आउट हुए। तिलक वर्मा तीन गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे। जापान की ओर से चार्ली ने दो विकेट लिए। वहीं, इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इतो डेविस को एक-एक विकेट मिला।

हालांकि, 33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम में अनुभव की कमी दिखी। जापान ने चार ओवर में तीन विकेट पर 25 रन बना लिए थे। आखिरी छह गेंद में उसे आठ रन चाहिए थे। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में गेंदबाजी की। पहली गेंद पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया, जबकि अगली गेंद पर एक रन आया। अगली गेंद वाइड रही। तीसरी ऑफिशियल गेंद पर कोई रन नहीं आया। चौथी, पांचवीं और आखिरी गेंद पर जापान के बल्लेबाजों ने एक-एक रन लिया। इस तरह आखिरी ओवर में जापान की टीम पांच रन बना सकी और दो रन से मैच गंवा दिया।

Advertisement