Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Assam Congress President: असम कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनें गौरव गोगोई, तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए

Assam Congress President: असम कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनें गौरव गोगोई, तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए

By शिव मौर्या 
Updated Date

Assam Congress President: असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इसको लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को कांग्रेस ने असम के लिए बड़ा एलान किया। कांग्रेस ने सांसद गौरव गोगोई को असम कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही असम कांग्रेस में तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।

पढ़ें :- BJP Candidates List : बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, देखें- किसको कहां से मिला टिकट

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इसकी जानकारी दी गयी है। इसमें बताया गया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गौरव गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही तीन नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जाकिर हुसैन सिकदर, रोजलीना टिर्की और प्रदीप सरकार को पार्टी की असम इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement