Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro tips : बाधाओं को नारियल दूर करता है, जानिए ज्योतिष के अनुसार इसके फायदे

Astro tips : बाधाओं को नारियल दूर करता है, जानिए ज्योतिष के अनुसार इसके फायदे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro tips : नारियल को श्रीफल कहते है। श्रीफल भगवान शिव का परम प्रिय फल है। नारियल फल हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। पूजा पाठ में इस फल का सर्वाधिक उपयोग होता है। देवी देवताओं को चढ़ाया जाता है। ज्योतिष में नारियल के चमत्कारी फायदे बताये गए है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,नारियल को बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है।

पढ़ें :- 08 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, जानिए और क्या कहते हैं आपके सितारे?

जयोतिष के अनुसार, नारियल के सफ़ेद भाग को चन्द्रमा का भाग माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नारियल के भीतर त्रिदेव का वास होता है। इसलिए घर में किसी भी रूप में नारियल रखना आपकी किस्मत को चमका सकता है। किसी भी पूजा पाठ या कर्म काण्ड में नारियल चढ़ाना और नारियल तोड़ना घर से बाधाओं को दूर करने वाला होता है। नारियल अनुष्ठानों और तंत्र में भी उपयोग की जाने वाली महत्वपूर्ण चीजों में से एक है।

एक पानीदार नारियल को मंगलवार या शनिवार के दिन अपने ऊपर से 21 बार वारकर किसी धार्मिक स्थान की आग में डाल दें। आप अपने साथ-साथ अपने पूरे परिवार के सिर से वारकर करेंगे तो और भी उत्तम रहेगा।

मां लक्ष्मी को नारियल सर्वाधिक प्रिय होता है और यही वजह है। कि नारियल को श्रीफल कहा जाता है। श्री मां लक्ष्मी का ही दूसरा नाम है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले नारियल फोड़ने की परंपरा है।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
Advertisement