Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astrology: इस महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ इन 4 राशियों की बदलेंगे किस्मत, माहभर धन लाभ के योग

Astrology: इस महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ इन 4 राशियों की बदलेंगे किस्मत, माहभर धन लाभ के योग

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: भगवान शिव की आराधना का महत्वपूर्ण पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) इस साल मंगलवार 1 मार्च 2022 को मनाई जाएगी। मार्च महीने का प्रारंभ अत्यंत ही शुभ दिन से होगा। ज्योतिष के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व (Festival of Mahashivratri) कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा। इन्हें जहां धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा वहीं, कई प्रकार की दिक्कतें भी दूर होंगी। आइये जानते हैं महाशिवरात्रि पर्व पर किन राशियों की किस्मत खुलेगी…

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च माह शुभ रहेगा। कारोबार, नौकरी में फायदे की स्थिति बनेगी। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपका भाग्य उच्च शिखर पर रहेगा। आपकी सराहना होगी। अच्छी खबर मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारी आसानी से पूरी कर पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना नौकरी और कारोबार के लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में तेजी आएगी। नए सौदे होंगे। अच्छे जॉब ऑफर मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी। मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। तरक्की, धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अच्छा रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। साहस में बढ़ोतरी होगी। सेल्फ कांफिडेंस में वृद्धि होने के साथ ही आमदनी में बढ़ोतरी होगी। निवेश से लाभ होगा। कारोबार में की स्थिति सुधरेगी। लोग आप पर भरोसा करेंगे। नौकरी में रूतबा बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए मार्च में खुशियों के कई पल आएंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। व्यवसायियों के लिए यह महीने बेहतरीन रहेगा। नए सौदे पूरे करेंगे। अटके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। कई स्रोतों से धन लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष
Advertisement