Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Atomic Energy Department Recruitment: एटॉमिक एनर्जी में कई पोस्ट पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

Atomic Energy Department Recruitment: एटॉमिक एनर्जी में कई पोस्ट पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Atomic Energy Department Recruitment: एटॉमिक एनर्जी विभाग में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सपना हर कोई देखता है. लेकिन यह सपना कुछ ही लोगों का पूरा हो पाता है. अगर आप भी परमाणु ऊर्जा विभाग में काम करने का सपना पूरा करना चाहते हैं, तो तुरंत डीएई के अंतर्गत आने वाली परिवर्तनीय ऊर्जा साइक्लोट्रॉन केंद्र आवेदन कर सकते हैं.

पढ़ें :- Bank Jobs 2026 : SBI में कैडर अधिकारियों की भर्ती, एमबीए और बीटेक वालों को मौका, सीटीसी 98 लाख तक

आपको बता दें, इसमें केयरटेकर, सीनियर अकाउंटेंट, जूनियर अकाउंटेंट और डिस्पैच राइडर के पद भरे जाने वाले हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vecc.gov.in के जरिए इन पदों पर के लिए आवेदन कर सकते हैं.

उम्मीदवार जो भी परमाणु ऊर्जा विभाग में इन पदों पर नौकरी पाने का मन बना रहे हैं, तो वे 29 अप्रैल तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 24 पदों पर बहाली की जाने वाली है. आपका भी मन इन पदों पर काम करने का है, तो सबसे पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

एटॉमिक एनर्जी विभाग में इन पदों पर होगी बहाली

एटॉमिक एनर्जी विभाग में नौकरी पाने की क्या है योग्यता

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. तभी आप इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे.

एटॉमिक एनर्जी विभाग में अप्लाई करने की आयु सीमा

जो कोई भी एटॉमिक एनर्जी विभाग के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग सैनिकों के लाभ पर जताई नाराजगी, केंद्र सरकार को लगाई फटकार

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

DAE Recruitment 2024 Notification

एटॉमिक एनर्जी विभाग में ऐसे होगा चयन

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनका सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी. इसके साथ ही लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

Advertisement