लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर (Kanpur Ordnance Factory) की गोपनीय और संवेदनशील सूचनाओं को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) को भेजने के आरोप में कुमार विकास (Kumar Vikas) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में इससे पहले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (Ordnance Factory) हजरतपुर फिरोजाबाद के कर्मचारी रविंद्र कुमार (Ravindra Kumar, employee of Hazratpur Firozabad) को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
एटीएस (ATS) की जांच के अनुसार, कुमार विकास (38 वर्ष) ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर (Kanpur Ordnance Factory) में जूनियर वर्क्स मैनेजर के पद पर तैनात है। जनवरी 2025 में वह फेसबुक के माध्यम से कथित पाकिस्तानी एजेंट “नेहा शर्मा” के संपर्क में आया। खुद को भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) की कर्मचारी बताने वाली नेहा शर्मा ने विकास से व्हाट्सएप के जरिए बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे संवेदनशील जानकारी हासिल करने लगी।