Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ईरान के व्यापारिक जहाज पर हमला, एक की मौत 3 घायल, किसने बनाया निशाना?

ईरान के व्यापारिक जहाज पर हमला, एक की मौत 3 घायल, किसने बनाया निशाना?

By अनूप कुमार 
Updated Date

Iran Commercial Vessel Hit in Hormuz :  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यापारिक जहाजों पर हमले जारी है। ताजा हमलों में इस बार ईरान के व्यापारिक जहाज पर हमला हुआ है, जिसमें एक शख्स की मौत होने की खबर है, जबकि 3 लोग जख्मी हो गए हैं। यह समुद्री घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बना हुआ है। यहां पर पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग जहाजों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं।

पढ़ें :- पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: बलूचिस्तान में पाक सेना के काफिले पर हमला, करीब 23 जवानों के मारे जाने की खबर

खबरों के अनुसार, व्यापारिक जहाज को सुबह करीब 5 बजे हेंगाम और केश्म द्वीप (Keshm Island) के तट के पास निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई और तीन लोग घायल हुए हैं।

हालांकि अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि जहाज पर हमला किस तरफ से किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक रात के दौरान केश्म द्वीप के आसपास कई धमाकों की आवाज भी सुनी गई। केश्म हॉर्मुज जलडमरूमध्य का सबसे बड़ा द्वीप है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रात में हुए धमाकों और व्यापारिक जहाज पर हुए हमले के बीच कोई संबंध है या नहीं।

दूसरी ओर अमेरिका ईरान के इस नियंत्रण को चुनौती देता रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक नियमों का पालन नहीं करने वाले कुछ जहाजों को ईरानी हमलों का सामना करना पड़ा है, जबकि अमेरिका ने भी समय-समय पर ईरान के तटीय इलाकों को निशाना बनाया है।

पढ़ें :- Gala Dinner: कैसे ‘खाना’ बना मोदी की असरदार डिप्लोमेसी, विदेशी मेहमानों ने चखा देश का पारंपरिक स्वाद
Advertisement