बरेली। यूपी (UP) के बरेली जिले (Bareilly District) में सावन माह (Sawan Month) की शुरुआत से एक दिन अराजकतत्वों पहले शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। शनिवार रात डेलापीर अनाज मंडी (Delapir Grain Market) में स्थित शिव मंदिर (Shiva Temple) में तोड़फोड़ कर कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। रविवार सुबह मामले की जानकारी हुई तो हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।
पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी
हिंदू संगठन के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए है। इन्होंने जमकर हंगामा किया है। सूचना पर इज्जतनगर थाना पुलिस (Izzatnagar Police Station) पहुंच गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की है। जानकारी पर पुलिस अफसर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक समुदाय के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।