Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेटी की सहेली पर आया 75 साल के पिता का दिल, 30 साल की व्लॉगर से की सगाई: नवरात्रि बाद होगी शादी

बेटी की सहेली पर आया 75 साल के पिता का दिल, 30 साल की व्लॉगर से की सगाई: नवरात्रि बाद होगी शादी

By Harsh 
Updated Date

औरैया:  उत्तर प्रदेश के औरैया में एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा में है। 75 साल के रामसुगर को अपनी बेटी की दोस्त रीना से प्यार हो गया। 30 वर्षीय रीना सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाती हैं। बताया जा रहा है कि वह रामसुगर की बेटी के साथ वीडियो बनाने के लिए उनके घर आया करती थीं। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान बढ़ी और रिश्ता प्यार तक पहुंच गया। अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है और करीब छह दिन पहले सगाई भी कर ली।

पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले-भाजपा ने बैंकिंग सेवाओं को सूदख़ोरी से भी ज़्यादा बुरा बनाया, मोदी सरकार के 12 साल के शासन पर दागा 12 सवाल

बेटी के साथ वीडियो बनाने आती थी रीना, पिता से बढ़ीं नजदीकियां

जानकारी के मुताबिक रीना सोशल मीडिया ब्लॉगर हैं और रामसुगर की बेटी के साथ वीडियो बनाती थीं। इसी सिलसिले में उनका घर आना-जाना होता था। करीब एक साल पहले हुई मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। अब 45 साल के उम्र के अंतर के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया है।

घर पर हुई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें वायरल

रामसुगर और रीना की सगाई करीब छह दिन पहले उनके घर पर हुई। रीना ने इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए, जिसके बाद यह कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। तस्वीरों में दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की प्रेस में हंगामा और नारेबाजी, 'बंद करो, दफा हो जाओ', सीजेपी चीफ बोले-इन्हें दे दीजिए 50-100 का नोट

रीना बोलीं- उम्र का अंतर नहीं है परेशानी

रीना के मुताबिक, उन्हें रामसुगर के साथ उम्र के बड़े अंतर से कोई आपत्ति नहीं है। वह इस रिश्ते से खुश हैं और शादी के फैसले पर कायम हैं। उनका मानना है कि प्यार में उम्र मायने नहीं रखती।

नवरात्रि के बाद तय होगी शादी की तारीख

सगाई के बाद अब दोनों शादी की तैयारी में हैं। रीना ने बताया कि अभी विवाह की तारीख तय नहीं हुई है। नवरात्रि का त्योहार बीतने के बाद शादी की तारीख पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल सगाई के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

पढ़ें :- आग़ाज़ फाउंडेशन के कार्यालय पर नवरात्रि फलाहार कार्यक्रम आयोजित
Advertisement