Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Auspicious plants: इन शुभ पौधों में छिपा सफलता का राज, मां लक्ष्मी की बरसती है कृपा

Auspicious plants: इन शुभ पौधों में छिपा सफलता का राज, मां लक्ष्मी की बरसती है कृपा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Auspicious plants: आपके घर में पौधे आपके मूड को बनाने और हवा की गुणवत्ता में सुधार करने में आपकी मदद कर सकते हैं।घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ ये पेड़ शुभ भी माने गए हैं। अगर पेड़-पौधों को सही दिशा या सही तरह से ना लगाया जाए तो इसका बुरा प्रभाव घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर पड़ सकता है। वास्तुशास्त्र के प्रसिद्ध ग्रंथ ‘वास्तुराजवल्लभ के अनुसार तुलसी, केला, चंपा केतकी, चमेली आदि शुभ पेड़-पौधे शुभ माने गए हैं। केले के पेड़ को ईशान कोण में लगाने से से धन-धान्य में वृद्धि होती है। वास्तुशास्त्र में पेड़-पौधों को लगाने से जुड़े कई नियम बताए गए हैं और अगर इन नियमों का पालन किया जाता है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।आइये जानते है इन शुभ पौधों के बारे में।

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

 

अनार
अनार का पौधा घर में लगाने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। घर में समृद्धि आती है। वास्तु के अनुसार, घर में अनार का पौधा लगाने से ग्रह दोषों से बचा जा सकता है।

 

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

 

परिजात

परिजात के पौधे के बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि यह समुद्रमंथन से निकला था। इसके फूल को भगवान के चरणों में चढ़ाने से स्वर्ण दान का पुण्य मिलता है। इसके घर में होने से सारे देवी-देवताओं की कृपा बनी बनी रहती है।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

 

शमी
शमी का पौधा भी घर में होना शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में इसका संबंध शनि से जोड़ा गया है। इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना चाहिए। इसके नीचे नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है।

 

 

केला
वास्तु के अनुसार घर के बगीचे में केले के पेड़ को ईशान कोण में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसके पास यदि तुलसी का पौधा लगाया जाए, तो भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। केले में भगवान विष्‍णु और तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

 

हल्दी

हल्दी का पौधा लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है, इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए।

 

 

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

नारियल

जिनके घर में नारियल के पेड़ लगे हों, उनके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।

श्वेतार्क

श्वेतार्क यानि crown flower को गणपति का पौधा भी मानते हैं। ये लगाने से सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

Advertisement