Australia Plane Crash : ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के पूर्व में शनिवार दोपहर एक छोटे विमान दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार पुलिस ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं को सूचना मिली कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5:45 बजे एक छोटा विमान तिनम्बा पश्चिम में हेफील्ड-अपर माफ़्रा रोड के निकट एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन
पुलिस को बताया गया कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने और आग लगने से पहले इस क्षेत्र का चक्कर लगा रहा था।
पुलिस ने बताया कि पायलट और दो यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिनकी औपचारिक पहचान अभी नहीं हो पाई है।