क्या आप भी Glowing skin पाने के लिए रोज तरह तरह घरेलू नुख्से अजमाते हैं अगर हाँ तो सावधान हो जाइए! बता दें कि डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें भूलकर भी अपने चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये आपकी स्किन को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकती हैं। आज हम आपको बताएँगे कि वो कौन सी चीज़ हैं जिनसे हमे बचना चाहिए।बता दें कि डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गुरवीन वराइच गरेकर ऐसी चीजों के यूज से बचने की सलाह दे रही हैं जो स्किन की नेचुरल शाइन चमक छीन सकती हैं और उसे खराब कर सकती हैं।
पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?
इन चीजों को भूल कर भी त्वचा पर न लगाएँ
नींबू (Lemon)
नींबू में विटामिन-सी होता है और यह ब्लीचिंग गुणों के लिए जाना जाता है। बहुत से लोग इसे रंगत निखारने और दाग-धब्बे हटाने के लिए सीधे त्वचा पर लगाते हैं, लेकिन नींबू जरूरत से ज्यादा एसिडिक होता है। इसे सीधे त्वचा पर लगाने से जलन, रेडनेस, ड्राईनेस और यहां तक कि सनबर्न की समस्या भी हो सकती है। क्ष
बेकिंग सोडा (Baking Soda)
पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
बेकिंग सोडा को लोग एक्सफोलिएंट के तौर पर या पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। बेकिंग सोडा अल्कलाइन होता है, जबकि हमारी स्किन कम एसिडिक होती है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा का pH बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे त्वचा में ड्राईनेस, जलन और मुंहासे बढ़ सकते हैं।
आलू का रस (Potato Juice)
आलू के रस को अक्सर डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बे कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, आलू में कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं जो कुछ लोगों की त्वचा पर एलर्जी या सेंसिटिविटी पैदा कर सकते हैं। इसे सीधे लगाने से सभी को फायदा हो, ऐसा जरूरी नहीं है और कुछ मामलों में यह त्वचा पर हल्की जलन या खुजली पैदा कर सकता है।
कच्चा अंडा (Raw Eggs)
कच्चे अंडे को अक्सर फेस मास्क के तौर पर कसावट लाने और चमक पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, कच्चे अंडे में साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो आपकी त्वचा के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं।
पढ़ें :- स्किन को गुलाबी निखार और बेदाग चेहरा चाहती हैं तो आप घर पर इस सब्जी से तैयार करें फेस मास्क