अयोध्या: सपा सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने राम मंदिर स्वतंत्र ऑडिट रिपोर्ट पर कहा कि गलत है, इतना घोटाला हुआ है, जिसको गिना ही नहीं जा सकता। इसको सरकार दबा रही है। सरकार भले ये दबा ले, लेकिन प्रभु श्री राम के मंदिर की डकैती है, चोरी है, डकैती है। प्रभु श्री राम माफ नहीं करेंगे।
पढ़ें :- राहुल गांधी जी को चुनाव परिणामों से सबक लेते हुए आत्मचिंतन करना चाहिए, 2029 के चुनाव में भी NDA प्रचंड बहुमत से जीतेगी: अमित शाह
झारखंड छात्र आंदोलन पर अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने कहा कि सरकार समाधान नहीं करना चाहती। सरकार का इरादा ठीक नहीं है। झारखंड हमारे देश का अभिन्न अंग है, हमारे देश का हिस्सा है, देश से बाहर नहीं है। हम झारखंड, हमारी पार्टी, हमारे नेता, झारखंड में जो छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है, उनके साथ हैं। हम लोग उनके साथ हैं, हम उनकी लड़ाई को लड़ेंगे।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के प्रयागराज में छात्रों के गूंज कार्यक्रम पर कहा,कि चाहे वो 1975 में इस देश में जब आपातकाल लगा था, तो लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने आह्वान किया था, पूरा छात्र सड़कों पर आया था, डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय की पढ़ाई छोड़ करके सत्ता का परिवर्तन हुआ था।