Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya Deepotsav: जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रवाना हुई राम राज्याभिषेक शोभायात्रा

Ayodhya Deepotsav: जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रवाना हुई राम राज्याभिषेक शोभायात्रा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारियां हो चुकी हैं। पूरा अयोध्या (Ayodhya) इस समय राममय हो गया है। जगह—जगह पर झांकियां निकालीं जा रही हैं। वहीं, साकेत पीजी कॉलेज से राम राज्यभिषेक शोभायात्रा जय श्रीराम के उद्घोष और शंखनाद के साथ रवाना हो चुकी है। इस शोभायात्रा में भारतीय लोक संस्कृति अलग अलग तरीके से देखने को मिल रही है।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

शोभयात्रा को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, शाम को होने वाले दीपोत्सव में पांच देशों से आये 10 हजार अतिथि गवाह बनेंगे। बता दें कि, कुछ देर बाद पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर से सवार होकर प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण उतरेंगे।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandi Ben Patel), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi) समेत मंत्रीगण और संत-धर्माचार्य दीप सजाकर प्रभु की अगवानी करेंगे। इसके बाद वे गुरू वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। रामलला के दरबार भी सीएम योगी जाएंगे। इसके बाद सीएम राज्यपाल सहित अन्य लोग सरयू की भव्य आरती भी शामिल होंगे।

बता दें कि, रामनगरी अयोध्या (Ramnagari Ayodhya) में इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी होगी। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी
Advertisement