Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya Deepotsav: दीपों से जगमगा उठे सरयू के घाट, सीएम बोले-यह वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक

Ayodhya Deepotsav: दीपों से जगमगा उठे सरयू के घाट, सीएम बोले-यह वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में इस बार का ​दीपोत्सव खास है। 500 वर्षों के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजे हैं। वहीं, पुष्पक विमान से उतरने के बाद श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी राम दरबार तक आने के लिए रथ पर सवार हुए। इस दौरान सीएम योगी ने भी भगवान राम के रथ को खींचा। इस दौरान उनके सहयोग में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- BJP नेता विवेक मौर्य की पहल लाई रंग: अंबेडकरनगर में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन ​

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, यह वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक है जब इस वर्ष 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके एक बार फिर राम लला अपने धाम में विराजमान होकर दुनिया के सभी पीड़ितों को ये संदेश दे गए कि कभी भी अपने पथ से विचलित नहीं होना चाहिए। आज हमारे पास यह अवसर है उन सभी आत्माओं को स्मरण करने का जिनका पूरा जीवन राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित था।

मैं इस अवसर पर उन सभी पूज्य संतों को नमन करता हूं, जो 3.5 लाख की संख्या में अपनी शहादत देकर एक ही तमन्ना के साथ इस धरा से अल्विदा हो गए कि अयोध्या में चाहें कुछ भी हो इस धरा पर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। उनका संकल्प पूरा हुआ, राम लला के विराजमान होने के बाद ये दीपोत्सव का पहला अवसर है। इससे पहले हम लोग बोलते थे और जो हमने कहा वो करके भी दिखाया।

 

पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू

 

 

पढ़ें :- 13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से इच्छामृत्यु का था पहला मामला
Advertisement