लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपाई लालच ने जब अयोध्या को नहीं छोड़ा तो बाकी देश का क्या हाल कर रहे होंगे, ये कहने की बात नहीं। दरअसल, अयोध्या में जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। लंबे समय से सर्किल रेट बढ़ाए जाने की चर्चाएं थीं।
पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, भाजपाइयों ने सस्ते में अपनों को खरीदवाया और जब बेचकर निकलने का समय आया तो भाजपा सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाने का प्रबंध करवाया। अयोध्या की भूमि भाजपाई सौदेबाज़ी और मुनाफ़ाखोरी की शिकार हुई है।
उन्होंने आगे लिखा कि, अयोध्या की जनता तो पहले ही जान गयी थी कि भाजपा का अयोध्या से भावात्मक-भावनात्मक लगाव नहीं बल्कि ‘भू-नात्मक’ व ‘मुनाफ़ात्मक’ लोभ है। भाजपाई लालच ने जब अयोध्या को नहीं छोड़ा तो बाकी देश का क्या हाल कर रहे होंगे, ये कहने की बात नहीं। भाजपा = भू ज़मीन पार्टी….
भाजपाइयों ने सस्ते में अपनों को खरीदवाया और जब बेचकर निकलने का समय आया तो भाजपा सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाने का प्रबंध करवाया। अयोध्या की भूमि भाजपाई सौदेबाज़ी और मुनाफ़ाखोरी की शिकार हुई है। अयोध्या की जनता तो पहले ही जान गयी थी कि भाजपा का अयोध्या से भावात्मक-भावनात्मक लगाव नहीं…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 30, 2024
पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
दरअसल, अयोध्या में जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। लंबे समय से अयोध्या के लोग इसकी मांग कर रहे थे। लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार के पीछे उचित मुआवजा न मिलना भी एक वजह बताई गई थी। अब सात साल बाद अयोध्या में जमीन के सर्किल रेट 50 से लेकर 200 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी है। पिछली बार साल 2017 में सर्किल रेट बढ़ाई गई थी।