Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya News : सीएम योगी पांच जून को अपना 53वां जन्मदिन रामनगरी में मनाएंगे, इसी दिन हो रही है प्राण प्रतिष्ठा

Ayodhya News : सीएम योगी पांच जून को अपना 53वां जन्मदिन रामनगरी में मनाएंगे, इसी दिन हो रही है प्राण प्रतिष्ठा

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) अपना 53वां जन्मदिन पांच जून को अयोध्या में मनाएंगे। इस दौरान राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन और विशेष आरती कर श्रद्धा निवेदित करने के साथ प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना करेंगे। राम दरबार और अन्य सात देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के लिए आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के मौके पर पौधरोपण करेंगे।

पढ़ें :- अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नहर में गिरी, 5 गंभीर रूप से घायल

सीएम योगी (CM Yogi) का रामनगरी से गहरा लगाव है। विविध आयोजनों और यहां की विकास परियोजनाओं की प्रगति को परखने के लिए उनके दौरे होते रहते हैं। इस बार पांच जून को मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन बेहद खास होने जा रहा है। ऐसा इसलिए कि इसी दिन उनका जन्मदिन भी है। इसीलिए जिला प्रशासन की ओर से भी सीएम योगी (CM Yogi) के इस खास दिन को और खास बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

 

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे (DM Nikhil Tikaram Funde) की देखरेख में विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रस्तावित कार्यक्रमों का विवरण मुख्यमंत्री कार्यालय भी भेज दिया गया है। जिला प्रशासन के साथ ही नगर निगम ने भी महापौर गिरीश पति त्रिपाठी (Mayor Girish Pati Tripathi) के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर पांच जून को ही भव्य समारोह के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। अयोध्या नगर निगम-दो साल बेमिसाल की थीम पर आयोजित होने वाले समारोह में नगर निगम की दो साल की उपलब्धियों का बखान किया जाएगा। इस दौरान सफाई मित्रों का सम्मान भी होगा।

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के जन्मोत्सव में करेंगे शिरकत

पढ़ें :- Viral Video : 'मुलायम सिंह यादव अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाने का करते थे काम...' मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का बयान वायरल

मुख्यमंत्री योगी जन्मदिन के मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust) के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास (President and Mahant of Mani Ram Das Cantonment Nritya Gopal Das) के जन्मोत्सव समारोह (Janotsav Celebration) में भी शामिल होंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष (Chairman of Ram Mandir Trust) का जन्मोत्सव एक से 10 जून तक आयोजित होगा।

Advertisement