अयोध्या। यूपी की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) ने शुक्रवार सुबह रामलला (Ram Lalla) के दर्शन किए। राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंची हैं। पहले दिन विद्या कुंड और सीता कुंड का अवलोकन किया था साथ ही विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं की भित्ति प्रदर्शन को देखा था।
पढ़ें :- पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर मृतकों को सीएम अब्दुल्ला ने दी श्रद्धांजलि, कहा- परिवार के साथ हमेंशा रहेंगे खड़े
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में ही रात्रि प्रवास किया। शुक्रवार सुबह वह रामलला के दरबार में पहुंची और दर्शन पूजन किया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान जिले के 501 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूल प्री स्कूल किट सौंपेंगी। बेसिक शिक्षा (Basic Education) के 10 और प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट क्लास चलाने के लिए एलईडी (LED) प्रदान करेंगी।