Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya News : रामलला सरकार रजत हिंडोले पर भाइयों के साथ हुए विराजमान, दर्शन कर भक्त होते रहे निहाल

Ayodhya News : रामलला सरकार रजत हिंडोले पर भाइयों के साथ हुए विराजमान, दर्शन कर भक्त होते रहे निहाल

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। राम मंदिर (Ram Mandir) के गर्भगृह में विराजे रामलला शुक्रवार से रजत  हिंडोले (Silver Swing) पर स्थापित किए गए। हिंडोले पर विराजे रामलला सरकार (Ramlala Sarkar) का दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे। ट्रस्ट की ओर से तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के पास रामभक्तों के लिए निशुल्क भंडारे का भी शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। यह भंडारा नित्य रक्षाबंधन तक चलेगा।

पढ़ें :- Lucknow Poster Controversy : लखनऊ में लगा 'भारत विरोधी रावण' का पोस्टर, अखिलेश, राहुल, अतीक समेत कई हस्तियों की हैं तस्वीरें

रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास (Ramlala’s chief priest Acharya Satyendra Das) के अनुसार पर्व की शुरुआत और समापन की मर्यादा के अनुरूप रामलला को पंचमी से पूर्णिमा तक 11 दिनों के लिए हिंडोले पर स्थापित किया गया है। गरिमा के अनुरूप रामलला का तीन फीट ऊंचा, दो फीट लंबा और एक फीट चौड़ा चांदी का झूला पिछले वर्ष ही निर्मित कराया जा चुका है। रामलला इसी झूले पर भाइयों के साथ विराजित किए गए हैं।

Advertisement