अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) सरयू नदी (Saryu River) में स्नान करने गए रविवार को तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई है। 6 युवक नदी में स्नान कर रहे थे। जब डूबने लगा तो उसकी जान बचाने में एक के बाद एक तीन युवक डूब गए हैं। डूब कर मरने वाले ये तीनों युवक कानपुर के हैं।
पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट
इनके नाम प्रियांशु सिंह, हर्षित अवस्थी और रवि मिश्रा है। 6 दोस्त कानपुर से अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple) के दर्शन करने आए थे। सभी साथी शनिवार की शाम अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे थे। नाका स्थित एक धर्मशाला में रुके थे। सुबह सभी स्नान करने आये थे। स्नान करने के बाद राम लला के दर्शन करने की योजना थी। बचे हुए तीन दोस्तों ने बताया कि रवि सबसे पहले डूबने लगा। उन्हें बचाने के चक्कर मे हर्षित व प्रियांशु गए और तीनों डूब गए। घटना की सूचना पर 10 मिनट के भीतर एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) व जल पुलिस (Water Police) पहुंच गयी थी। 30 मिनट तक चले रेस्क्यू अभियान (Rescue Operation) में तीनों डूबे युवकों का शव बरामद कर लिया गया।
मृतकों की सूची