Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बबीता फोगाट बनी मां, कहा-सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं

बबीता फोगाट बनी मां, कहा-सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पहलवान बबीता फोगाट ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी तस्वीर को शेयर किया है। फोटो को शेयर करते हुए बबीता ने लिखा है कि, हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं, नीले कपड़ो में देखिए। बता दें कि, एक दिसंबर 2019 को बबीता फोगाट की शादी पहलवान विवेक सुहाग के साथ हुई थी।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य
पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

बबीता हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव की रहने वाली हैं। विवके अपनी शादी में महज 21 लोगों की बरात लेकर पहुंचे थे। वहीं बबीता के लग्न में एक रुपया दिया गया था। खास बात यह थी कि शादी बिना दहेज के संपन्न हुई थी।

यहां तक की बैंड बाजा व डीजे का भी इंतजाम नहीं था। यह पूरी शादी प्लास्टिक रहित संपन्न हुई थी। बबीता की शादी में आठ फेरे हुए थे। गौरतलब है कि बबीता देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुकी हैं।

 

Advertisement