Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच : तेंदुए ने हमला कर नौ लोगों को किया घायल, लखनऊ से बुलाई गई ट्रेगुंलाइजेशन टीम

बहराइच : तेंदुए ने हमला कर नौ लोगों को किया घायल, लखनऊ से बुलाई गई ट्रेगुंलाइजेशन टीम

By शिव मौर्या 
Updated Date

नानपारा। बहराइच वन प्रभाग की नानपारा रेंज के मठरहनपुरवा में तेंदुआ ने बुधवार सुबह एक युवक पर हमला कर दिया है। उसके शोर पर दौड़े 9 लोगों को घायल कर तेंदुआ गेंहू के खेत में छिप गया है। घायलों को आनन फानन में शिवपुर पीचसी लाया गया है। रेंजर राशिद जमील टीम के साथ मौके पर पहुंच कर तेंदुए को पकड़ने के लिए खाबड़ लगाया जा रहा है। डीएफओ मनीष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। लखनऊ से ट्रेगुंलाइजेशन को टीम बुलाई गई है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

मिली जानकारी के अनुसार खैरीघाट थाने के सुवटिया के मजरे मठरहनपुरवा में दिलीप (26) बुधवार सुबह 6 बजे नित्य क्रिया के लिए गांव के उत्तर भगहर के पास गए थे। अचानक खेत में छिपे तेंदुए ने उसका एक हाथ जबड़े में दबोच लिया। युवक के शोर मचाने पर गांव के बलवंत (20), सुंदर (45), मलके (28), सुलखे (21), परिक्रमा (45) हनीफ (45) बनवारी लाल (40), कंधई (35) दौड़े तो इन सभी लोगों को घायल कर तेंदुआ एक गेहूं की खड़ी फसल में घुस गया। लोगों ने तत्काल पुलिस व वन महकमे को जानकारी दी।

एसएचओ विमलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। रेंजर राशिद जमील, वन दरोगा सत्यजीत सिंह व पूरी टीम मौके पर पहुंच गई है । तेंदुआ पकड़े जाने को खाबड़ बिछाया जा रहा है। डीएफओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वह मौके पर निकल रहे हैं। लखनऊ से ट्रेगुंलाइजेशन टीम बुलाई गई है।

Advertisement