Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच में चारपाई पर आराम फरमाता मिला तेंदुआ, दुकानदार ने देखा तो मची अफरा-तफरी

बहराइच में चारपाई पर आराम फरमाता मिला तेंदुआ, दुकानदार ने देखा तो मची अफरा-तफरी

By Harsh 
Updated Date

बहराइच : मिहींपुरवा में बुधवार शाम उस वक्त लोगों की नजरें ठिठक गईं, जब सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी के भीतर चारपाई पर तेंदुआ आराम करता दिखाई दिया। दरोगापुरवा वार्ड में हुई इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

पढ़ें :- सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, बोले- कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक

मामला उस समय सामने आया जब पालेशर चक्की चलाने वाला यूसुफ झोपड़ी के पास लगे नल पर हाथ धोने पहुंचा। अंदर नजर पड़ते ही उसकी नजर चारपाई पर पड़े तेंदुए पर गई। अचानक सामने आए जंगली जानवर को देखकर वह घबरा गया। उसने मोबाइल से उसकी तस्वीर ली और तुरंत वहां से हटकर अपनी दुकान पर पहुंच गया।

शोर सुनते ही झोपड़ी से निकलकर खेतों में भागा

यूसुफ ने आसपास मौजूद लोगों को तेंदुए की जानकारी दी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी और शोर बढ़ा तो तेंदुआ झोपड़ी से बाहर निकला और खेतों की तरफ चला गया। सड़क के किनारे आबादी वाले इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही लोग सतर्क हो गए।

दरोगापुरवा से गोपिया नहर की ओर जाने वाली सड़क पर दुकानों के साथ बालू का डंप भी है। इसी के पास बनी झोपड़ी में तेंदुआ काफी देर तक चारपाई पर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

पढ़ें :- लखनऊ: बाएं की जगह दाहिने घुटने की सर्जरी कर दी गई, बुजुर्ग महिला अब दोनो पैर से नहीं चल पा रही, डॉक्टर ने विरोध करने में धमकाया
Advertisement