बहराइच। यूपी (UP) के बहराइच जिले (Bahraich District) के नवाबगंज थाना (Nawabganj Police Station) क्षेत्र के सतीजोर गांव (Satijor village) में स्थित तालाब में डूबकर मंगलवार को चार बालिकाओं की मौत हो गई है। इससे गांव में हड़कंप मच गया है। सभी के शव तालाब से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में लगी है।
पढ़ें :- Hell-Hole Controversy : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत को बताया नरक का द्वार, अब लिया यू-टर्न बोले- पीएम मोदी मेरे सबसे अच्छे दोस्त
नवाबगंज थाना (Nawabganj Police Station) क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतीजोर (Gram Panchayat Satijor) में तालाब स्थित है। इस समय तालाब में बेली फूल लगा हुआ है जिसे तोड़ने के लिए मंगलवार को गांव निवासी महक (14) पुत्री कालीन खान गई तो महक तालाब में डूबने लगी। इसी दौरान महक को बचाने के लिए सामिया (10) पुत्री इशरत, साइबा (10) पुत्री मेराज और सरिकुल खातून (13) मकबूल खां भी डूब गईं।
तालाब में डूबने से तीन बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिका को ग्राम प्रधान और अन्य की मदद से अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी भी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। चार बालिकाओं की तालाब में डूबकर मौत हुई है। एक ही गांव में चार मौत से मातम छा गया है। एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय (SDM Ashwini Kumar Pandey) और थानाध्यक्ष शीला यादव (Police Station Head Sheela Yadav) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।