Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bahraich News: कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, आर्मी जवान समेत एक ही परिवार के पांच लोगो की दर्दनाक मौत

Bahraich News: कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, आर्मी जवान समेत एक ही परिवार के पांच लोगो की दर्दनाक मौत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच (Bahraich) लखनऊ हाइवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर (Collision between car and truck) हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगो की मौत हो गई। मृतकों में एक आर्मी का जवान शामिल है।

पढ़ें :- Bahraich News : बच्चों को नि:शुल्क दी जाने वाली 13 हजार किताबों को शिक्षा विभाग ने कबाड़ के भाव बेंचा, 4 गिरफ्तार और BSA पर फर्जीवाड़े के आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बहराइच जिले के थाना मटेरा क्षेत्र के चरसंडा माफी गांव के रहने वाले बाबू उर्फ अबरार अहमद जो कि आर्मी में जवान है वह अपने पिता गुलाम हजरत मां व पत्नी के साथ मासूम बच्ची के साथ इलाज कराने लखनऊ जा रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे कार जब बहराइच लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना कैसरगंज अंतर्गत करीम बेहड़ के पास से गुजर रही थी, इसी दौरान डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

जिसके चलते कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर डंपर में फंस गई।इस घटना में आर्मी जवान समेत उसकी मासूम बच्ची, पिता गुलाम हजरत और मां व ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई।

एसएचओ हरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि हादसा बहुत भीषण था। कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कार को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। इस हादसे में परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।

पढ़ें :- गौ हत्यारे का इतना नीच प्रहार होगा, इसकी कल्पना नहीं थी , FIR के बाद शंकराचार्य का बड़ा बयान
Advertisement