Bajra Roti Benefits : ठंड़ का मौसम आते ही बाजरे का सेवन बढ़ जाता है। बाजरा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। बाजरे में पाए जानें वाले पाष्टिक तत्व वेट लॉस में मदद करते है। सेहज से जुड़ी कई अन्य समस्याओं ,डायबिटीज, कब्ज और कोलेस्ट्रॉल दिक्कतों में बाजरे का नियमित सेवन राहत देता है। आइये जानते है इसे खाने का सही समय और फायदे।
पढ़ें :- Roti Flour : रोजाना की ऊर्जा के लिए चोकरयुक्त गेहूं का आटा, चुस्ती-फुर्ती बरकरार रहेगी
बाजरा सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। खास तौर पर बाजरे की रोटी, हेल्दी डाइट में एक Superfood मानी जाती है। इसमें मौजूद फाइबर, आयरन, प्रोटीन और मिनरल्स शरीर को मजबूत बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं।
एनीमिया में सुधार
बाजरे में भरपूर आयरन और Folate पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
बाजरे में कैल्शियम, फॉस्फोरस और Magnesium होता है जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है। गठिया और हड्डियों के दर्द में भी यह राहत देती है।
सर्दियों में सुबह के नाश्ते या दोपहर के खाने में बाजरे की रोटी खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
गर्मियों की तुलना में ठंड में यह शरीर को गर्माहट देती है और पाचन भी सही रहता है।