Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Balochistan Terrorist Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों ने किया हमला, मुख्य न्यायाधीश की हत्या

Balochistan Terrorist Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों ने किया हमला, मुख्य न्यायाधीश की हत्या

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Balochistan Terrorist Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को आतंकियों ने हमाला कर दिया। हमलावरों ने हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की एक मस्जिद के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी।

पढ़ें :- CAA के तहत इस दिन से मिलने लगेगी नागरिकता, गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

बताया जा रहा है कि खारान के पुलिस अधीक्षक आसिफ हलीम ने बताया कि हमलावरों ने खारन इलाके में मस्जिद के बाहर मुहम्मद नूर मेस्कनजई पर गोलियां चलाईं, जिसमें उनकी मौत हो गई।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने पूर्व जस्टिस की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं अविस्मरणीय थीं। बिजेंजो ने कहा कि शांति के दुश्मनों के कायरतापूर्ण हमले राष्ट्र को डरा नहीं सकते।

Advertisement