बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Former BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए योग गुरू बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) पर निशाना साधा है। उन्होंने बाबा रामदेव (Baba Ramdev) को “काना” बताया।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
Video-बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बाबा रामदेव को लेकर बिगड़े बोल, कहा-रामदेउवा जिसके नाम पर कमा खा रहा है… pic.twitter.com/WhaW2JPDh9
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) August 18, 2025
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव पर तंज कसते हुए उन्हें “काना” कह दिया। उन्होंने कहा कि “रामदेउवा, जिसके नाम पर कमा खा रहा है, वह रामदेव काना। उस महर्षि पतंजलि का इतिहास यहीं से मिलता है। इस विवादित बयान के सामने आने बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है।