Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bamboo Stick Vastu Tips : इस ‘लकड़ी’ को जलाना शुभ नहीं माना जाता, गलती करने से हमेशा बचना चाहिए

Bamboo Stick Vastu Tips : इस ‘लकड़ी’ को जलाना शुभ नहीं माना जाता, गलती करने से हमेशा बचना चाहिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bamboo Stick Vastu Tips : बांस की लकड़ी को वास्‍तु शास्‍त्र, ज्योतिष और धर्म में भी बहुत शुभ माना गया है। बैम्बू प्लांट घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना गया है। फेंगशुई में बांस के पौधे को सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बांस से जुड़ी एक गलती आपके वंश को  नुकसान पहुंचा सकती है। यह पितृ दोष का कारण बनती है। वहीं विज्ञान की नजर से देखें तो यह पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंचाती है।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

बांस को नहीं जलाना चाहिए। बांस में लेड और हेवी मेटल प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। लेड जलने पर लेड ऑक्साइड बनता है, जो कि एक खतरनाक न्यूरो टॉक्सिक है। पूजा-पाठ में अगरबत्ती जलाना भी सही नहीं है क्योंकि इसमें बांस की लकड़ी का उपयोग होता है।

स्कंद पुराण कहता है बांस जलाने से लगता है पितृ दोष, सेहत के लिए नुकसानदायक है ऐसा करना शास्त्रों में बांस की लकड़ी को जलाना वर्जित है। किसी भी हवन अथवा पूजन विधि में बांस को नही जलाते हैं। भारतीय सनातन परंपराओं में बांस का जलाना निषिद्ध है।

Advertisement