Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bamboo Vastu Tips : इस दिशा में लगाना चाहिए बांस का पौधा, परिवार के सदस्यों में आपसी संबंध होते हैंबेहतर

Bamboo Vastu Tips : इस दिशा में लगाना चाहिए बांस का पौधा, परिवार के सदस्यों में आपसी संबंध होते हैंबेहतर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bamboo Vastu Tips : सनातन जीवन शैली में परिवार एक सुंदर फुलवारी के समान होता है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का आपसी प्रेम जीवन को आनंदमय बना देता है। जीवन  एक उत्सव के समान हो जाता है। घर का वातावरण सकारात्मक बना रहे इसके लिए घर के अन्दर भी हरे  पौधे लगाये जाते है। लोग घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए जगह-जगह पौधे लगाते हैं। ये पौधे हेल्थ के लिए भी काफी अच्छे होते हैं। इनडोर प्लांट लगाने से अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है और प्रदूषण से भी बचाव होता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में कुछ पौधों को रखना बेहद ही शुभ माना गया है। खासतौर पर बांस का पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए। आइए जानते बांस के पौधे के कुछ विशेष उपाय।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

बांस का पौधा होता है शुभ

वास्तु के अनुसार बांस के पौधे को रखने के लिए शुभ स्थान पूर्व दिशा है। पूर्व दिशा में बांस का पौधा रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और भाग्य चमकता है। बांस के पौधों को काफी शुभ माना जाता है।

बांस का पौधा परिवार के बैठने के स्थान पर लगाया जाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों में आपस में संबंध बेहतर होते हैं।

वास्तु के अनुसार बांस के पौधे को कभी किसी भी निर्जन स्थान से लाकर अपने घर में नहीं लगाना चाहिए।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

फेंगशुई में भी बांस के पौधे को गुडलक प्लांट माना गया है।

Advertisement