Bangladesh Military Exercise : बांग्लादेश में सैन्य अभ्यास के दौरान अचानक घटी घटना ने सबके हो उड़ा दिए। पड़ोसी देश में सैन्य अभ्यास के दौरान उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब ‘मेड इन चाइना’ टैंक अचानक फट गया। चीन में बने टैंकों का इस्तेमाल करना बांग्लादेश को काफी भारी पड़ गया है। चीनी टैंक फटने से दो जवानों की दर्दनाक मौत हो गई है। जवान टैंक के अंदर फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे। तभी अचानक से उसमें ब्लास्ट हो गया। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर से चीन में बने सैन्य हथियारों की क्वालिटी और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल
खबरों के अनुसार, ये हादसा बुधवार को बांग्लादेश के चट्टोग्राम के हथाजारी में फील्ड फायरिंग रेंज (field firing range ) में अभ्यास के दौरान हुआ। जिस टैंक में ब्लास्ट हुआ उसकी पहचान चीन में बने ‘टाइप 59’ टैंक के तौर पर की गई है।
सैन्य अभ्यास के दौरान बांग्लादेशी सेना का चीनी टैंक गोला दागते ही आग के गोले में तब्दील हो गया। बैरल के अंदर ही गोला फटने से हुए भीषण धमाके में दो बांग्लादेशी जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक सैन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
हादसे की असल वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। वजह का पता लगाने के लिए काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, टैंक में हुए ब्लास्ट की घटना में घायल हुए अफसर को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके ढाका के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) ले जाया गया है।