Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangladesh News: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा में दो लोगों की हत्या

Bangladesh News: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा में दो लोगों की हत्या

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bangladesh News: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन वहां पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो आज सुबह फिर मंदिरों में तोड़फोड़ की गयी है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

इसके साथ ही दो युवकों की हत्या की बात भी कही जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि धार्मिक हिंसा में मरने वालों की संख्या अब तक 6 हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ताजा हिंसा दक्षिणी शहर बेगमगंज में हुई है।

इससे पहले सैंकड़ों की संख्या में बाहुल्य समुदाय के लोगों ने दुर्गा पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार की नमाज के बाद सड़क पर जुलूस निकाला। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने इस्कॉन मंदिर पर हमला किया।

ये हमला उस दौरान किया गया जब हिंदु समुदाय के लोग विजयदशमी पर रैली का आयोजन कर रहे थे। बता दें कि, ​बीते कुछ दिनों से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है। हिंदु मंदिरों में तोड़फोड़ किया जा रहा है। इसके साथ ही हिंदु लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement