Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangladesh Protests: एनएसए अजित डोभाल ने की शेख हसीना से मुलाकात, बांग्लादेश की स्थिति पर नजर

Bangladesh Protests: एनएसए अजित डोभाल ने की शेख हसीना से मुलाकात, बांग्लादेश की स्थिति पर नजर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bangladesh Protests: बांग्लादेश की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन से लेकर पीएम आवास तक में कब्जा कर लिया है। इन सबके बीच पीएम शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वो बांग्लादेश छोड़कर भारत पहुंच गयीं हैं। वहीं, बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा है कि वो सभी से बातचीत करके देश में अंतरिम सरकार बनवाएंगे।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर  दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मीडिया रिपोर्ट की माने तों शेख हसीना इस समय भारत में मौजूद हैं। उनका विमान हिंडन एयरबेस पर उतरा हुआ है। यहां उनसे NSA अजीत डोभाल ने मुलाकात की। दोनों के बीच तकरीबन डेढ़ घंटे बात हुई है। पश्चिमी वायु कमान प्रमुख एयर मार्शल पी एम सिन्हा ने शेख हसीना से मुलाकात की है।

इस बीच खबर आ रही है कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की है। दोनों के बीच बांग्लादेश में बिगड़ते हालात पर बातचीत हुई। भारत पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

वहीं, बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, पड़ोसी देश के हालात को मद्देनजर रखते हुए हमें अपनी सीमा को सुरक्षित रखना है, नाकाबंदी और तेज करनी है। इस पर राज्य और केंद्र सरकार जोर दे। सदन के चलते हुए केंद्र सरकार स्पष्ट करे कि हमारे नागरिक सुरक्षित रहें।

 

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला
Advertisement