नई दिल्ली। पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। अब बैंक ऑफ इंडिया (BoI) से कर्ज लेना महंगा हो जाएगा। बैंक ने अपने लेंडिंग रेट में 10 बेसिस प्वाइंट (0.10 फीसदी) का इजाफा किया है। इससे बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) से रिटेल समेत सभी लोन लेना महंगा हो जाएगा।
पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 5 अप्रैल को मॉनिटरी पॉलिसी की समीक्षा की घोषणा करेगा। बैंक ने उससे पहले ब्याज दर में इजाफे का ऐलान कर दिया है। बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने शनिवार (30 मार्च) को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नई दर 1 अप्रैल से प्रभावी होगी।
BoI ने ‘मार्क अप’ में 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी की
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने ‘मार्क अप’ में 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इससे यह 2.75 फीसदी से बढ़कर 2.85 फीसदी हो गया है। वर्तमान में रेपो दर 6.5 फीसदी है। ऐसे में रेपो-बेस्ड लेंडिंग रेट (RBLR) 9.35 फीसदी होगी।
3 अप्रैल से बढ़ जाएगी इंडियन बैंक की ब्याज दरें
पढ़ें :- MP Rajya Sabha Bypoll : कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का पर्चा खारिज, हरदीप पुरी के फॉर्म पर विपक्ष ने जताई आपत्ति
इस बीच, पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक (Indian Bank) ने भी बेस रेट और बेंचमार्क प्राइम लेडिंग रेट से संबंधित ब्याज दर में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की है। नई दर 3 अप्रैल से प्रभावी होगी।
HDFC बैंक ने बढ़ाया होम लोन का इंटरेस्ट रेट
गौरतलब है कि एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने इस साल जनवरी से रेपो रेट से लिंक्ड अपने होम लोन के इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाए हैं। यह बढ़ोत्तरी सिर्फ नए सैंक्शंड होम लोन के लिए है। इसका मतलब है कि होम लोन के पुराने ग्राहकों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। जनवरी में 50 लाख के होम लोन पर सबसे कम 8.35 फीसदी इंटरेस्ट था। अब यह बढ़कर 8.70 फीसदी हो गया है।