Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने उत्तराखंड में एफएलसी काउंसलर और वॉचमैन/माली के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. जो भी कैंडिडेट्स इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य हैं, वे बैंक ऑफ बड़ौदा के ऑफिशियल पोर्टल bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती के लिए जो भी कैंडिडेट्स आवेदन कर रहे हैं, वे 18 अप्रैल तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स जो भी इन पदों पर आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन करने के लिए एक इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.
पदों का विवरण
बैंक ऑफ बड़ौदा एफएलसी काउंसलर और वॉचमैन/गार्डनर को पदों को भरने के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
एफएलसी काउंसलर- 01 पद
चौकीदार/माली- 01 पद
वेतनमान
एफएलसी काउंसलर- चयनित उम्मीदवार को 18000 प्रति माह सैलरी दी जाएगी.
चौकीदार/माली- जिन कैंडिडेट्स का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें 6000 प्रति माह सैलरी मिलेगी.
आयु सीमा
एफएलसी काउंसलर- कैंडिडेट्स की आयु 64 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
चौकीदार/माली- कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए.
पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
आवश्यक योग्यता
एफएलसी काउंसलर- कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. कृषि, पशु चिकित्सा विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में पीजी डिग्री वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी.
चौकीदार/माली- कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 7वीं पास होना चाहिए.
चयन प्रक्रिया
बीओबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. चयन प्रक्रिया के संबंध में विवरण बाद में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को सूचित किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
कैंडिडेट्स को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म को विधिवत भरकर साथ में आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ निदेशक बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान आरसेटी बैंक ऑफ बड़ौदा होटल नरोत्तम इन, प्रथम तल, शीश महा नैनीताल रोड, जिला हलद्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड पिनकोड 263139 को भेजना होगा.