Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bankipur By-election: नितिन नबीन की सीट पर BJP ने अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

Bankipur By-election: नितिन नबीन की सीट पर BJP ने अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bankipur By-election: बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा ने इस सीट से अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। बांकीपुर सीट से भाजपा ने अभिषेक कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने छोड़ी जिसके बाद यहां पर उपचुनाव होने जा रहा है। इस सीट पर लड़ाई बेहद ही रोचक देखने को मिलेगी।

पढ़ें :- बीजेपी आईटी सेल प्रमुख पद से छुट्टी होने पर अमित मालवीय की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'मेरे 11 साल के कार्यकाल में...'

इस सीट से जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से रेखा गुप्ता प्रत्याशी हैं। हॉट सीट होने के चलते बांकीपुर उपचुनाव पर बिहार ही नहीं बल्कि देश भर की निगाहें टिकी हुई हैं। बांकीपुर में 30 जुलाई को मतदान होगा।

पढ़ें :- बीजेपी ने संगठन में यूपी के दो मुस्लिम नेताओं जगह देकर आगामी विस चुनाव लेकर दिया बड़ा संदेश, डॉ. तारिक मंसूर दूसरी बार बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बता दें कि, भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी एनडीए के साझा उम्मीदवार होंगे। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति से मुहर लगने के बाद मंगलवार को उनके नाम की घोषणा कर दी गई। बता दें कि, अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी कायस्थ समुदाय से आते हैं। अभी वे प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। इसके पहले वे पटना महानगर भाजयुमो के अध्यक्ष थे। वह पटना महानगर के मंडल मंत्री एवं महामंत्री भी रह चुके हैं।

Advertisement