Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. बराक ओबामा ने अमेरिकी प्रेसिडेंट पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का किया समर्थन, कहा-आप बनेंगी शानदार राष्ट्रपति

बराक ओबामा ने अमेरिकी प्रेसिडेंट पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का किया समर्थन, कहा-आप बनेंगी शानदार राष्ट्रपति

By santosh singh 
Updated Date

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा (Michelle Obama) ने शुक्रवार को डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris)  के समर्थन का एलान किया है। बराक ओबामा (Barack Obama)  ने कमला हैरिस (Kamala Harris) के समर्थन का एलान एक्स पर दिया।

पढ़ें :- नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा खेला, अब कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने कुछ घंटे पहले ही किया था समर्थन

उन्होंने कहा कि मिशेल और मैंने अपनी मित्र कमला हैरिस (Kamala Harris)  को फोन किया। हमने उनसे कहा कि हमें लगता है कि वे अमेरिका की एक शानदार राष्ट्रपति बनेंगी। उन्हें हमारा पूरा समर्थन है। हमारे देश के लिए इस महत्वपूर्ण समय में हम नवंबर में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आप हमारे साथ जुड़ेंगे।

पढ़ें :- OpenAI रिपोर्ट से इंडस्ट्री में मचा तहलका, मॉडल का बागी रुख 'हम आजाद हैं, इंसानों के गुलाम नहीं', गलतियां छुपाईं और सीक्रेट कोड में बात

आपका समर्थन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं : मिशेल

मिशेल ओबामा (Michelle Obama)  ने हैरिस से फोन पर बत करते हुए कहा कि मुझे कमला हैरिस (Kamala Harris)  पर बहुत गर्व है। बराक और मैं आपकी सकारात्मकता, सेंस ऑफ ह्यूमर और पूरे देश में लोगों के लिए उम्मीद और आशा लाने की क्षमता के कारण डेमोक्रेटिक उम्मीदवार (Democratic Candidate) के रूप में आपका समर्थन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम आपके साथ हैं। बता दें कि इससे पहले बराक और मिशेल ओबामा (Michelle Obama) ने 2016 में हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) और 2020 में जो बाइडन के लिए चुनाव में प्रचार किया था।

Advertisement