Basant Panchami 2024 : विद्या को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने का साधन माना गया है। विद्या की देवी मां सरस्वती है। पुरातन काल से ही मां सरस्वती की पूजा होती आ रही है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी का पर्व माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ती है।
पढ़ें :- 08 अप्रैल 2026 का राशिफल : मकर, कुंभ, मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत,कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक करियर में होंगे सफल
साल 2024 में बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी 2024, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। बसंत पंचमी की तिथि 13 फरवरी को दोपहर 2.41 मिनट पर लग जाएगी जो 14 फरवरी दोपहर 12.09 मिनट कर रहेगी। इसीलिए बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी के दिन मनाया जाएगा।
मां सरस्वती के मंत्र (Maa Saraswati Ke Mantra)
1. ‘ॐ शारदा माता ईश्वरी मैं नित सुमरि तोय हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय।’
2. सरस्वती गायत्री मंत्र : ‘ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्।’
3. नमस्ते शारदे देवी, काश्मीरपुर वासिनी,
त्वामहं प्रार्थये नित्यं, विद्या दानं च देहि में,
कंबू कंठी सुताम्रोष्ठी सर्वाभरणंभूषिता,
महासरस्वती देवी, जिव्हाग्रे सन्नी विश्यताम् ।।
शारदायै नमस्तुभ्यं , मम ह्रदय प्रवेशिनी,
परीक्षायां समुत्तीर्णं, सर्व विषय नाम यथा।।