Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बटाला: एक ही पारिवार के चार लोगों की गोली लगने से मौत, जबकि दो गंभीर रूप से घायल

बटाला: एक ही पारिवार के चार लोगों की गोली लगने से मौत, जबकि दो गंभीर रूप से घायल

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बटाला के गांव बलड़वाल में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच खूनी भिंडत हुई है। इसमें एक ही पारिवार के चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों को पहले बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गयाख्, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। उक्त सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं। फिलहाल इस खूनी भिंडत की वजह जमीन विवाद को लेकर निजी रंजिश बताई जा रही है, लेकिन अभी तक अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

इस संबंध में पीड़ित परिवार से संबंधित गांव बलड़वाल के रहने वाले जसपाल सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह उनके पारिवार के कुछ लोग खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव बलड़वाल के रहने वाले एक युवक ने पिस्टल से सीधे फायर करके उनके परिवार के छह लोगों को घायल कर दिया, जिसमें चार की मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं।

फायरिंग मामले की पुलिस गहन जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान मंगल सिंह, सुखविंदर सिंह, जसबीर सिंह (दोनो भाई) और बबनदीप सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में डीएसपी हरिकृष्ण सिंह ने बताया कि फायरिंग में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि दो घायल हैं।

Advertisement